क्यों मरते हो यारो सनम के लिए,
ना देगी दुपट्टा कफ़न के लिए,
मरना है तो मरो ‘वतन’ के लिए,
‘तिरंगा’ तो मिले कफन के लिए।
देश भक्तों के बलिदान से स्वतन्त्र हुए हैं हम,
कोई पूछे कौन हो तो गर्व से कहेंगे भारतीय है हम।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
गूंज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा,
चमक रहा आसमान में देश का सितारा,
आजादी के दिन आओ मिलकर करें दुआ,
बुलंदी पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
ना पूछो ज़माने को,
क्या हमारी कहानी हैं,
हमारी पहचान तो सिर्फ ये हैं की
हम सिर्फ हिंदुस्तानी हैं
!! भारत माता की जय !!