150+ Krishna Motivational Quotes in Hindi (2024 Updated)

Krishna Motivational Quotes in Hindi: भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध में कई ऐसे प्रेरणादायक अनमोल वचन दिये हैं जो मनुष्य जीवन को और अधिक सार्थक बना सकते हैं। श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से ये प्रेरणादायक अनमोल वचन, आज भी हमारे जीवन में सकारात्मकता लाने और कठिन परिस्थितियों का सामना करने में मदद करते हैं। 

इस ब्लॉग पोस्ट में हमने उन्ही कुछ चुनिंदा प्रेरणादायक अनमोल वचनों और उद्धरणो को आपके साथ साझा किया है जिनमें छिपी सीख न सिर्फ हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस और धैर्य देती है बल्कि अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमें प्रेरित भी करती हैं।

तो आइये, भगवान श्री कृष्ण के प्रेरणादायक अनमोल वचनों और उद्धरणो को जाने जो हमारे जीवन को और बेहतर बना सकते हैं।

150+ Shree Krishna Motivational Quotes in Hindi

दोस्तों, यह रहे भगवान श्री कृष्ण के प्रेरणादायक उद्धरण जो न केवल हमारे मनोबल को बढ़ाते हैं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं।

Short Krishna Motivational Quotes in Hindi

Short Krishna Motivational Quotes in Hindi

1. कोई भी व्यक्ति हमारा मित्र या शत्रु बनकर इस संसार में नहीं आता, हमारा व्यव्हार और शब्द ही लोगों को मित्र या शत्रु बनाते हैं।

2. हमारी आस्था की परीक्षा तब होती है जब हम जो चाहे वो हमें न मिले और फिर भी हमारे दिल से प्रभु के लिए शुक्रिया ही निकले। 

3. तुम अपने आप को भगवान को अर्पित करो, यही सबसे उत्तम सहारा है। जो इसके सहारे को जानता है, वह भय, चिंता, शोक से सर्वदा मुक्त रहता है।

4. जन्म मृत्यु के बंधन से मुक्त रहना ही मानव जीवन की प्राथमिकता है, तुम किस लिए इस लोक में आये हो इस बात पर विचार करो।

5. लोग आपके अपमान के बारे में हमेशा बात करेंगे, सम्मानित व्यक्ति के लिये अपमान मृत्यु से भी बदतर है।

6. जो कुछ हुआ, अच्छे के लिए हुआ। जो हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है। जो होगा वह भी अच्छे के लिए ही होगा।

7. जीवन मे कभी निराश मत हो क्योकि कमज़ोर आपका वक़्त होता है, आप नही।

8. अगर तुम्हें किसी ने दुख दिया है तो बुरा मत मानना, क्योंकि लोग उसी पेड़ पर पत्थर मारते है, जिस पेड़ पर ज्यादा मीठे फल होते हैं।

9. भरोसा खुद पर रखो तो ताकत बन जाती है और दूसरों पर रखो तो कमजोरी बन जाती है।

10. मौन सबसे अच्छा उत्तर है ऐसे व्यक्ति के लिए, जो आपके शब्दों को महत्व नही देता।

11. मन ही हमारे समूल दुखो का कारण है, जिसने मन पर काबू पा लिया वह व्यक्ति मन में पैदा होने वाले बेकार की चिंता और इच्छा से मुक्ति पा लेता है।

12. जिस व्यक्ति को आपकी कद्र नहीं उसके साथ खड़े रहने से अच्छा है आप अकेले रहे।

13. अहंकार तब उत्पन्न होता है जब हम भूल आते हैं कि प्रसंसा हमारी नहीं हमारे गुणों की हो रही है।

14. सही राह पर चलना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन उस रास्ते पर आपको कोई गिरा नहीं सकता।

15. आप कब सही थे ये कोई याद नहीं रखता, लेकिन आप कब गलत थे इसे सब याद रखते हैं।

16. लोग अक्सर सच कहने से बचते हैं या डरते हैं पर सत्य कभी छुप नहीं सकता और न ही कभी मिट सकता है। कितना भी छुपा लो पर सच तो उजागर हो ही जायेगा।

17. धैर्य और संतोष से बढ़कर कोई दूसरा सुख नहीं है। ये दोनों ही जीवन की सच्ची पूंजी हैं।

18. जो दूसरों की भलाई में अपनी भलाई देखता है, वही सच्चे अर्थों में महान है।

19. हर किसी को अच्छा समझना छोड़ दो क्योंकि लोग अंदर से वो नहीं होते जो ऊपर से दिखाई देते हैं।

20. ना परेशान किसी को कीजिए, ना हैरान किसी को कीजिए,

कोई लाख गलत भी बोले, बस मुस्कुराकर छोड़ दीजिये।

21. कल की फिक्र मत करो। जिस ईश्वर ने आजतक सबकुछ संभाला है, वह आगे भी संभाल लेगा।

22. परिवर्तन ही इस दुनिया का नियम है, कल जो किसी और का था आज वो तुम्हारा है एवम कल वो किसी सुर का होगा।

23. मनुष्य का वास्तविक धर्म दूसरों की सेवा करना है, इसमें ही उसका सच्चा कल्याण है।

24. अपने मन को नियंत्रित करो, क्योंकि मन ही मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र और सबसे बड़ा शत्रु है।

25. मनुष्य के द्रीढ सकल्प के आगे कुछ भी असम्भव नहीं है।

26. इस दुनिया का यह दस्तूर है जैसा देंगे वैसा पाएंगे यदि, आदर पाने की इच्छा है तो सर्वप्रथम आदर करना सीखें।

27. वह व्यक्ति जो किसी भी स्थिति में स्थिर रहता है, वही सच्चे सुख का अनुभव करता है।

28. वह सब कुछ करो जो तुम्हें करना है, लेकिन लालच से नहीं, अहंकार से नहीं, वासना से नहीं, ईर्ष्या से नहीं बल्कि प्रेम, करुणा, नम्रता और भक्ति के साथ।

29. जिनके मन में संदेह होता है, उनके लिए न तो यह संसार है, न ही परलोक, और न ही कोई सुख।

30. जब-जब संसार में धर्म की हार होगी और अधर्म की विजय होगी तब तब मैं इस संसार पर अवतार लूंगा।


Lord Krishna Quotes on Truth in Hindi

Lord Krishna Quotes on Truth in Hindi

1. जीवन कि कठिन समय में गिरने से हमारी स्थिति का पता चलता है और उस कठिन समय में हाथ थामने वाले कितने हैं ये बात भी पता चलता है।

2. सत्य की राह पर चलने वाला व्यक्ति कभी पराजित नहीं होता, चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएं। सत्य की शक्ति अडिग होती है और वह हर बाधा को पार कर लेती है।

3. मनुष्य का जीवन केवल उसके कर्मो पर चलता है, जैसा कर्म होता है, वैसा उसका जीवन होता है।

4. सत्य और धर्म की राह पर चलने से मनुष्य को सच्ची शांति और संतोष प्राप्त होता है। सत्य वह दीपक है जो अंधकार को दूर कर देता है।

5. अगर आप किसी को छोटा देख रहे हो, तो आप उसे या तो दूर से देख रहे हो या तो अपने भीतर के अहंकार से।

6. सत्य की खोज में जो व्यक्ति समर्पित होता है, वही सच्चा ज्ञान प्राप्त करता है। सत्य ही आत्मा का प्रकाश है, जो हमें हमारे वास्तविक स्वरूप से मिलाता है।

7. सत्य की शक्ति अनंत होती है, इसे अपनाओ और जीवन में सफलता पाओ।

8. सत्य का मार्ग कठिन हो सकता है, लेकिन अंत में वही विजय दिलाता है। सत्य की ताकत अदृश्य होती है, परंतु सबसे शक्तिशाली होती है।

9. जीवन और मरण निश्चित है, इससे कोई नही बच पाया है, इसलिए मोह, माया का त्याग कर बस अपना कर्म करते रहो।

10. जो व्यक्ति सत्य की राह पर चलता है, वह अपने जीवन में हर स्थिति का सामना कर सकता है। सत्य की ताकत अडिग और अपरिवर्तनीय होती है।

11. सत्य की राह पर चलना कठिन है, परंतु यही मार्ग जीवन का सार है।

12. जब जब संसार में धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब तब अच्छे लोगो की रक्षा, दुष्टों का सन्हार, और धर्म की स्थापना करने के लिए, मैं हर युग मे अवतरित होता हूँ।

13. हर व्यक्ति का विश्वास उसकी प्रकृति के अनुसार होता है।

14. सत्य और अहिंसा की राह पर चलने वाला व्यक्ति ही सच्चे अर्थों में महान होता है। सत्य की शक्ति से हर बाधा को पार किया जा सकता है।

15. जिस इंसान के चारों तरफ नकारात्मक लोग रहते हैं, उस इंसान का मंजिल से भटक जाना तय है।

16. जैसे मनुष्य अपने पुराने वस्त्रों को उतारकर दूसरे नए वस्त्र धारण करता है, वैसे ही जीव मृत्यु के बाद अपने पुराने शरीर को त्यागकर नया शरीर प्राप्त करता है।

17. ऐसा कोई नहीं, जिसने भी इस संसार में अच्छा कर्म किया हो और उसका बुरा अंत हुआ हो, चाहे इस काल में हो या आने वाले काल में।

18. सदैव संदेह करने वाले व्यक्ति के लिए प्रसन्नता ना इस लोक में है ना ही कहीं और।

19. सत्य की महिमा अपार है, यह हर समय और स्थान में स्थिर रहती है। सत्य की शक्ति को समझना और उसे अपनाना ही सच्चा ज्ञान है।

20. कठिन समय में समझदार व्यक्ति रास्ते खोजते हैं, और कायर व्यक्ति बहाने।


Krishna Motivational Quotes in Hindi for Success

Krishna Motivational Quotes in Hindi for Success

1. अपने अंदर की आवाज को सुनो और उस पर विश्वास करो। आत्म-विश्वास ही तुम्हें हर परिस्थिति में मजबूत बनाएगा।

2. व्यक्ति जो चाहे वह हासिल कर सकता है, बस इच्छित वस्तु पर ध्यान आवश्यक है।

3. व्यक्ति का काम है केवल निस्वार्थ कर्म करते जाना, उसका परिणाम समय आने पर आपको सही मिल ही जाएगा, निश्चिंत रहिए।

4. जीवन में संघर्षों का सामना करो, क्योंकि बिना संघर्ष के सफलता का स्वाद नहीं आता।

5. अगर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो जाते हैं, तो अपनी रणनीति बदलिए, न कि लक्ष्य।

6. बुद्धिमान व्यक्रि को समाज कल्याण के लिए बिना आसक्ति के काम करना चाहिए।

7. जब वे अपने कार्य में आनंद खोज लेते हैं तब वे पूर्णता प्राप्त करते हैं।

8. जो इस लोक में अपने काम की सफलता की कामना रखते हिअन, वे देवताओं का पूजन करें।

9. सुख – दुख, लाभ – हानि और जीत – हार की चिंता ना करके, मनुष्य को अपनी शक्ति के अनुसार कर्तव्य कर्म करना चाहिए। ऐसे भाव से कर्म करने पर मनुष्य को पाप नहीं लगता।

10. अपने मन को शांत रखो, क्योंकि शांत मन से ही सही निर्णय लिया जा सकता है।

11. जो व्यक्ति अपने कार्य को भगवान की पूजा समझकर करता है, उसे कभी असफलता नहीं मिलती।

12. जो अपने लक्ष्य पर अडिग रहता है, वह सबसे बड़े पहाड़ को भी हिला सकता है।

13. जब सब रास्ते बंद हो जाए तो श्रीकृष्ण एक ऐसा रास्ता खोलते हैं, जिसे चाहते हुए भी कोई बंद नहीं कर सकता।

14. अपने अनिवार्य कार्य करो क्योंकि वास्तव में कार्य करना निष्किया से बेहतर है।

15. किसी और का काम पूर्णता करने से कहीं अच्छा है कि अपना करे, भले ही उसे अपूर्णता का साथ करना पड़े।

16. जो कार्य में निष्क्रियता और निष्क्रियता में कार्य देखता है वह एक बुद्धिमान व्यक्ति है।

17. अपना-पराया, ऊंच-नीच, मेरा-तुम्हारा ये सब अपने मन से हटा दो, और फिर देखो तह सब तुम्हारा है और तुम सबके हो।

18. वह व्यक्ति महान है जो कठिनाइयों में भी धैर्य नहीं छोड़ता और सच्चे मार्ग पर चलता है।

19. असफलता से घबराओ नहीं, यह सफलता की पहली सीढ़ी है। गलतियों से सीखो और आगे बढ़ते रहो।

20. पर विश्वास रखो, क्योंकि वही तुम्हारे हर कदम का मार्गदर्शन करेगा।

21. अपने कर्म का फल व्यक्ति को ठीक उसी प्रकार ढूंढ लेता है, जैसे कोई बछड़ा हजारों गायों के बीच अपनी मां को यो ढूंढ लेता है। 

22. हर चुनौती एक अवसर है। समस्याओं का सामना साहस से करो और उन्हें अपने अनुभव का हिस्सा बनाओ।

23. हर दिन को एक नई शुरुआत की तरह जियो, और अतीत की गलतियों से सीखो।

24. मनुष्य को सदैव अभ्यास करने रहना चाहिए क्योकि अभ्यास करने से जीवन आसान हो जाता है।

25. सफलता की राह में कठिनाइयाँ और बाधाएँ आएंगी, परंतु जो हिम्मत नहीं हारते, वही सच्चे विजेता बनते हैं।


Krishna Motivational Quotes in Hindi for Students

Krishna Motivational Quotes in Hindi for Students

1. कर्म का फल सोचने से अच्छा है कि अपनी मेहनत और समर्पण से अपना लक्ष्य प्राप्त करो। सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी।

2. ज्ञान से बड़ा कोई धन नहीं, अज्ञान से बड़ी कोई दरिद्रता नहीं। अपने जीवन को ज्ञान से आलोकित करो।

3. मैं किसी के भाग्य का निर्माण नहीं करता और ना ही किसी के कर्मो के फल देता हूँ। व्यक्ति या जीव के कर्म ही उसके भाग्य जा निर्माण करते हैं और उसके अनुसार उनको फल मिलता है।

4. जो समय के साथ चलता है, वही सच्चा विजेता होता है। समय का महत्व समझो और उसका सदुपयोग करो।

5. जो अपने मन को शांत और संयमित रखता है, वही सच्ची शिक्षा प्राप्त करता है। ध्यान और अनुशासन सफलता की कुंजी हैं।

6. संसार का सबसे बड़ा रोग ‘क्या कहेंगे लोग’ है। इस रोग से मुक्त होकर अपनी राह चुनो।

7. हर विद्यार्थी के भीतर असीमित शक्ति और संभावनाएं होती हैं। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाओ और कठिनाइयों से डरो मत।

8. धैर्य और संयम सफलता की आधारशिला हैं। कठिन समय में भी धैर्य बनाए रखो और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहो।

9. जो व्यक्ति सत्य और धर्म के मार्ग पर चलता है, उसकी विजय निश्चित है। सत्य ही सच्ची शक्ति है।

10. हम जो देखते हैं वो हम है और हम जो हैं हम उसी वस्तु को निहारते हैं, इसलिए जीवन में हमेशा अच्छी और सकारात्मक चीजों को देखें और सोंचें।

11. जो चिज हमारे हाँथ में नहीं है उसके विषय में चिंता करके कोई फायदा नहीं।

12. अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहो। निरंतर प्रयास और संकल्प से ही हर सपना साकार होता है।

13. हर दिन कुछ नया सीखो और उसे अपने जीवन में शामिल करो। ज्ञान ही वह प्रकाश है जो तुम्हारे जीवन को आलोकित करेगा।

14. फल की अभिलाषा छोड़कर कर्म करने वाला पुरूष ही अपने जीवन को सफल बनाता है।

15. सपने देखो और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा दो। समर्पण और मेहनत से ही सपने हकीकत बनते हैं।

16. ज्ञान अर्जित करने की लालसा रखो और उसे जीवन में उतारो। सच्ची शिक्षा वही है जो जीवन को श्रेष्ठ बनाती है।

17. समय का सदुपयोग करो, हर क्षण कीमती है। अनुशासन और नियमितता से ही जीवन में महान उपलब्धियाँ प्राप्त की जा सकती हैं।

18. सभी कर्मों का फल भगवान के हाथ में है, इसलिए मनुष्य को सिर्फ कर्म करने का अधिकार है।

19. परिश्रम ही सफलता की सीढ़ी है। कठिन परिश्रम से ही महान लक्ष्यों की प्राप्ति होती है। मेहनत करने से कभी पीछे मत हटो।

20. एक बार किसी को माफ करके अच्छे बन जाओ, लेकिन दोबारा उसी इंसान पर कभी भरोसा करके बेवकूफ ना बनो। 


Heart-touching Inspirational Krishna Quotes in Hindi

Heart-touching Inspirational Krishna Quotes in Hindi

1. हमारा हर जगह उपस्थित होना संभव नहीं है लेकिन, हमारे द्वारा किया गया आचरण हमारी अनुपस्थिति को भी उपस्थिति में परिवर्तित कर देता है।

2. जो समय और परिस्थिति के अनुसार अपने आप को बदल लेता है, वही सबसे बड़ा है।

3. सफलता को अपना एकमात्र मार्गदर्शक न बनाएं, न ही असफलता को एकमात्र शिक्षक। दोनों से सीखें, क्योंकि वे विकास के पथ पर मील के पत्थर हैं।

4. जीवन में आने वाली हर समस्या हमें कुछ नया सिखाने के लिए आती है।

5. तुम अपने कर्तव्य का पालन करो, और परिणाम को भगवान पर छोड़ दो।

6. एक उपहार तभी अच्छा और पवित्र लगता है जब वह दिल से किसी सही व्यक्ति को सही समय और सही जगह पर दिया जाये, और जब उपहार देने वाला व्यक्ति का दिल उस उपहार के बदले, कुछ पाने की उम्मीद न रखता हो।

7. जो मन को नियंत्रित नहीं करते, उनके लिये वह शत्रु के समान कर्य करता है।

8. मन को नियंत्रित करने के लिए, सबसे पहले अपने विचारों को नियंत्रित करो। मनुष्य की शक्ति उसके सोचने की शक्ति में है।

9. क्रोध से भ्रम पैदा होता है, भ्रम से बुद्धि व्यग्र होती है,

10. इच्छा पूरी नहीं होती तो क्रोध बढ़ता है और इच्छा पूरी होती है, तो लोभ बढ़ता है। इसलिये जीवन की हर स्थिति में धैर्य बनाये रखना।

11. जो भी तुम्हें मिला है, उसका आनंद लो, और जो नहीं मिला है, उसकी चिंता मत करो।

12. जब बुद्धि व्यग्र होती है, तब तर्क नष्ट हो जाता है,

जब तर्क नष्ट हो जाता है, तब व्यक्ति का पतन हो जाता है।

13. हर जीव में भगवान का अंश है, इसलिए किसी से घृणा मत करो। सभी को समान दृष्टि से देखो।

14. मन अशांत है और उसे नियंत्रित करना कठिन है, लेकिन अभ्यास से इसे वश में किया जा सकता है।

15. वह जो म्रित्यु से समय मुझे स्मरण करते हुये अपना शरीर त्यागता है, वह मेरे धाम को प्राप्त होता है। इसमें कोई संशय नहीं है।

16. संसार में कुछ भी स्थायी नहीं है, इसलिए अपने मन को स्थिर बनाओ।

17. जो मनुष्य दूसरों के कष्ट और दुख को समझता है, निश्चित ही ऐसे मनुष्य का दुख ईश्वर स्वयं हर लेते हैं।

18. केवल मन ही किसी का मित्रऔर शत्रु होता है।

19. अगर कोई मनुष्य हमारे साथ बुरा कर रहा है, तो उसे करने दो। यह उसका कर्म है और समय उसके कर्म का फल उसे जरूर देगा। लेकिन हमें कभी भी किसी के साथ बुरा नहीं करना चाहिए क्योंकि यही हमारा धर्म है।

20. मनुष्य का वास्तविक धर्म दूसरों की सेवा करना है, इसमें ही उसका सच्चा कल्याण है।

21. किसी दूसरे के जीवन के साथ पूर्ण रूप से जीने से अच्छा है, कि हम अपने स्वयं के भाग्य के अनुसार अपूर्ण जियें।

22. मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है, जैसा वो विश्वास करता है वैसा वो बन जाता है।

23. जो कोई भी जिस किसी भी देवता की पूजा विश्वास के साथ करने की इच्छा रखता है, मैं उसका विश्वास उसी देवता में दृढ़ कर देता हूँ।

24. जो हमेशा मेरा स्मरण य एक-चित्त मन से मेरा पूजन करते हिअन, मैं व्यक्तिगत रूप से उनके कल्याण का उत्तरदायित्व लेता हूँ।

25. क्रोध और अहंकार मनुष्य को पतन की ओर ले जाते हैं। इन्हें त्याग कर विनम्रता और सहनशीलता को अपनाओ।


Shree Krishna Good Morning Quotes in Hindi

Shree Krishna Good Morning Quotes in Hindi

1. हर सुबह एक नई शुरुआत है, भगवान कृष्ण का नाम लेकर अपने दिन की शुरुआत करो। सुप्रभात!

2. प्रार्थना शब्दों से नहीं दिल से होनी चाहिये, ईश्वर उनकी भी सुनते हैं जो बोल नहीं सकते। राधे राधे!

3. कृष्ण की कृपा से आपके दिन की शुरुआत हो, हर पल सुख और शांति से भरा हो। सुप्रभात!

4. दिल के सच्चे लोग भले ही जीवन में अकेले रह जाते हैं लेकिन ऐसे लोगों का साथ भगवान जरूर देते हैं। सुप्रभात! आपका दिन मंगलमय हो।

5. प्रभु कृष्ण के आशीर्वाद से आज का दिन आपके जीवन में नई रोशनी लेकर आए। सुप्रभात!

6. समय जब पलटता है तब सब कुछ पलट कर रख देता है, इसलिये अच्छे दिनो में अहंकार ना करो और बुरे दिनो में थोड़ा सब्र करो। Good Morning!

7. भगवान कृष्ण की प्रेरणा से हर सुबह को एक नए उत्साह के साथ शुरू करें। सुप्रभात! आपका दिन मंगलमय हो।

8. परिस्थिति बदलना जब मुमकिन ना हो तो, मन की स्थिति बदल लीजिये, सब कुछ अपने आप ही बदल जायेगा। Good Morning!

9. कृष्ण की कृपा से आपका दिन मंगलमय हो, और आपके सारे कार्य सफल हों। सुप्रभात!

10. जन्म लेने वाले के लिये म्रित्यु उतनी ही निश्चित है जितना की म्रित्यु होने वाले के लिये जन्म लेना। इसलिये जो अपरिहार्य है उस पर शोक मत करो। सुप्रभात! आपका दिन मंगलमय हो।

11. प्रभु के नाम से सुबह का आरंभ करें, और दिनभर आनंद और प्रेम में व्यतीत करें। सुप्रभात!

12. कुछ भी लौट कर आए या ना आए परंतु, किया हुआ कार्य का परिणाम अवश्य आता है। जय श्री कृष्ण।

13. हर सुबह भगवान कृष्ण का स्मरण करें, और दिनभर सुकून और खुशी महसूस करें। सुप्रभात!

14. जो आपके साथ हर पल खड़ा रहे उसका हाथ कभी मत छोड़ो, जो आपका समय आने पर आपका साथ छोड़ दें उसकी तरफ मुड़कर कभी मत देखो। Good Morning!

15. कृष्ण की मुरली की मधुर ध्वनि आपके दिन को मधुर और मंगलमय बनाए। जय श्री कृष्ण।

16. कृष्णा का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे। सुप्रभात! हर दिन को एक नई उम्मीद की तरह जियो। आपका दिन मंगलमय हो।

17. रिश्ता वही कायम रहता है जिसकी शुरुआत दिल से हो, जरूरत से नहीं। राधे राधे!

18. आपका मन आपका शत्रु भी बन सकता है और आपका मित्र भी अन सकता है। जय श्री कृष्ण!

19. भगवान कृष्ण की कृपा से आपका हर दिन नई उमंग और उत्साह से भरा हो। सुप्रभात!

20. सुप्रभात! भगवान कृष्ण की शिक्षा को अपनाकर अपने दिन की शुरुआत करो, और सफलता को अपना बनाओ।


Conclusion

भगवान श्रीकृष्ण के मोटिवेशनल कोट्स और उनके अनमोल वचनों में छिपा गूढ़ रहस्य, हमें जीवन के कठिनाइयों का सामना करने का साहस और हमारे जीवन को नई दिशा दिखाने का काम करते हैं। आशा है कि “Krishna Motivational Quotes in Hindi” ब्लॉग पोस्ट ने आपको प्रेरणा दी होगी और आपके जीवन को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी। 

अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों और परिजनों के साथ शेयर करें और ऐसे ही मोटिवेशनल कोट्स हिंदी मे (Motivational Quotes in Hindi) पढ़ने के लिये हमारे ब्लॉग वेबसाइट को फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।


Discover more from Shayar Indian

Subscribe to get the latest posts to your email.

Rakesh Dewangan

मैं राकेश देवांगन, Shayar Indian ब्लॉग वेबसाइट पर मेरा उद्देश्य आपको Hindi Shayari, Quotes, Instagram Captions, Bio, DP, और Birthday Wishes जैसे विषयों पर मजेदार और दिलचस्प पोस्ट प्रदान करता हूँ। मेरी कोशिश है कि मैं उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करूँ जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। आपके समर्थन से, मैं अपने इस सफर को और भी रोमांचक और सफल बनाने की उम्मीद करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Discover more from Shayar Indian

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading